फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इमाम मेहंदी की जयंती पर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। शिया समुदाय के आखिरी इमाम इमाम मेहंदी की यौमे पैदाइश (जयंती) शुक्रवार को डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर सहित पूरे जिले में मनाई गई। लोगों ने जुलूस निकालकर और पटाखे जलाकर व मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित जामा मस्जिद से शुक्रवार को जुमा नमाज बाद मौलाना शाहकार हुसैन जैदी की अगुवाई में जुलूस-ए-जश्न मेंहदी निकाला गया। जो दुरूदो सलाम और नारे हैदरी की सदा के बीच हल्लौर चौराहे पर पहुंचा। जहां मोमनीन हल्लौर की जानिब से राहगीरों में बिस्किट, टाॅफी, पानी की बोतल, चाय सबील वितरित किया गया। मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने कहा कि आज इमामे जमाना की पैदाइश का दिन है। सारी दुनिया के लिए बड़ी खुशी का दिन है। सभी लोगों को दिल खोलकर खुशी का इजहार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फकरूल, मौलाना कमरूल, तसकीन हैदर, अकील हैदर, कसीम रिजवी, काजिम कर्बलाई, काजिम रजा, वजीर हैदर , सलमान, कैफी, उम्मीद, कैफी, राहिब रिजवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें