फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेल क्राॅसिंग बंद रहने से समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक बार-बार और लंबे समय तक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार यह फाटक आधे घंटे से लेकर घंटों तक बंद रहता है, जिससे एंबुलेंस, मरीजों को ले जाने वाले वाहन और स्कूल जाने वाले बच्चों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम के बीच जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता है।
स्थानीय राजकुमार अग्रहरि, संजय मित्तल, शिक्षक जुग्गी राम राही, अर्जुन यादव आदि का कहना है वाशिंग पिट पर ट्रेनों की शंटिंग करना समस्या और गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। फाटक बंद रहने से बाजार, स्कूल और अस्पताल जाने वाले रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें