फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव, राहगीर परेशान

Fri, 07 Jun 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


-शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी से बैजनथा-लमुईया जाने वाले मार्ग का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ क्षेत्र के बभनी से बैजनथा-लमुईया जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क बदहाली का शिकार है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है।
मार्ग की मरम्मत का कार्य एक वर्ष पहले शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार ने आधी-अधूरी सड़क बना कर छोड़ दिया। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। हल्की बारिश होने पर सड़क कीचड़ से सन जाता है। गड्ढों में भरे पानी का कापता न चलने पर लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। स्थानीय निवासी महबूब, रंजीत यादव, ओमप्रकाश, पिंटू, महमूद, चंद्रशेखर चौधरी, फतेह चंद्र आदि ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राजेश कुमार मौर्या का कहना है अधूरे सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार को पत्र भेजा गया है, शीघ्र मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें