फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज बसों का संचालन बंद.. सीमाई क्षेत्र के लोग परेशान

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे खुनुवां कस्बे तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महत्वपूर्ण कस्बा खुनुवां बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। एक दशक से यहां परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग प्राइवेट वाहनों से आवाजाही करते हैं और इसके बदले उन्हें अधिक पैसा चुकाना पड़ता है।



खुनुवां से शोहरतगढ़ नौ किमी की दूरी तय करने के लिए लोगों से टैक्सी चालक 40 रुपये वसूलते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


खुनुवां कस्बा, नेपाल सीमा पर मौजूद है और यहां हर दिन भारी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। नेपाल व भारतीय क्षेत्र के यात्री शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन, तहसील, बाजार सहित जिला मुख्यालय, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर सहित महानगरों तक आते-जाते है। खुनुवां तक रोडवेज बस नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




क्षेत्र के डाॅ. टीएन मिश्रा, डाॅ. मदन चंद्र उपाध्याय, शमीम अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गुप्ता, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, भगीरथी गिरी, कृष्ण कुमार मिश्रा, बिंध्याचल गिरी आदि का कहना है कि कई बार संपर्क कर विभागीय अधिकारियों से कहा गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में सिद्धार्थनगर डिपो के एआरएम विजय कुमार गंगवार ने कहा कि बसों की कमी के चलते खुनुवां के लिए संचालन नहीं किया जा रहा है। शीघ्र ही इस दिशा में पहल कर रोडवेज बसों को खुनुवां रूट पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें