फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले में तीन दिन में दूर होगी खाद की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को जिले के लिए डीएपी सहित विभिन्न प्रकार की 58 हजार बोरी खाद आवंटित हुई है, जो जल्द ही समितियों पर भेजी जाएगी। बृहस्पतिवार को लोहिया कला भवन में हुई दिशा की बैठक में खाद की कमी का मुद्दा छाया था। सांसद जगदंबिका पाल ने अधिकारियों की क्लास लेने के साथ ही खाद कमी जल्द पूरी कराने के लिए कहा था। कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल के अनुसार शुक्रवार को एनएफएल की 12000 बोरी डीएपी, दो हजार बोरी पोटाश, इफको की 14400 बोरी डीएपी एवं 13200 बोरी एनपीके और पीपीएल की 10000 बोरी डीएपी और 7000 बोरी एनपीके खाद आवंटित हुई है, जो जल्द ही समितियों पर भेजा जाएगी। इसमें 8000 बोरी शुक्रवार को समितियों पर भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें