फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, दिन में कई बार लगता है जाम

Tue, 28 May 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका के पुरानी नौगढ़ में अतिक्रमण कारियों ने पूरी तरह से पैर पसार लिया है। इससे आए दिन सड़क पर जाम लगा रहता है। ऐसे में आने-जाने में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों के मौन रहने से लोगों को समस्या हो रही है।
सड़क पर ही दुकान का सामान रखने से बगल में बने नाले का पता ही नहीं चलता है। सामान खरीदने के लिए लोगों को सड़क पर ही वाहन खड़ा करना पड़ता है, इससे भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जबकि कार्यक्रम के दौरान पूरी सड़क को ही जाम का सामना करना पड़ता है। कस्बे में अतिक्रमण के कारण सड़क सकरी हो गई है, जिससे आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध न तो कोई कार्रवाई कर रही है और न ही अभियान चला रही। इससे लोगों का मन बढ़ गया है। अतिक्रमण के कारण कई बार गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमार व्यक्ति का वाहन जाम में फंस जाता है, और समय से इलाज नहीं हो पाने से लोगों को समस्या हो जाती है।

-
वर्जन
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सड़क से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- विंध्याचल, ईओ
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें