फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सुनी समस्या

Fri, 05 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को पीड़ितों की समस्या सुनते हियुवा नेता राघवेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। पीड़ितों की समस्याओं को सुना, तत्काल निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ डुमरिया, भरवठिया, पिकौरा, बिजारवार, बढ़ई, फत्तेपुर, रूद्रोलिया, अंदुआ, शनिचरा आदि गांवों कर लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि बाढ़ का पानी रुकने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। मकान गिर गए है।
लेकिन प्रशासन कोई सहायता नहीं कर रहा। कुछ ही गांवों को मैरुंड घोषित किया गया है। अभी भी कई गांवों में बाढ़ के पानी से प्रभावित है। जलजमाव के बाद से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बलवती हो गई है। प्रशासन इसको लेकर सचेत नहीं है। इस दौरान लवकुश ओझा, भगौती प्रसाद मिश्रा, राहुल प्रताप सिंह, सुनील कुमार, श्रीचंद्र, बबुआ सिंह, कमलेंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, दिनेश, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें