आठ माह पहले सर्वे होने के बावजूद बजट के अभाव में नहीं शुरू हो पाया कार्य
बैडमिंटन हाल, बास्केट बॉल कोर्ट और फील्ड की नमी के लिए होना हैं कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीडब्ल्यूडी से मरम्मत कार्य होने हैं, जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई ने स्टेडियम का सर्वे भी कर लिया है, लेकिन उसके बाद विभाग ने इसके लिए कोई कार्य नहीं किए हैं। इससे स्टेडियम में मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व में बना बैडमिंटन हाल, बास्केटबॉल कोर्ट, गर्मी के सीजन में पीच को नम रखने के लिए जगह-जगह पर पानी सप्लाई की व्यवस्था, बड़े स्विमिंग पूल की मरम्मत, वॉलीबाल कोर्ट की मरम्मत सहित कई बनए कार्य होने हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे भी कर लिया है, लेकिन अभी तक बजट के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इससे गर्मी के मौसम में खेल मैदान में प्रैक्टिस करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बैडमिंटन कोर्ट को ईट के सहारे से टिकाया गया है, जबकि बास्केटबाल का पोल व जाली पूरी तरह से जर्जर हो गई है, जबकि वालीबाल कोर्ट का भी जाली फट गया है।
-
2005 में बनने के बाद से उपेक्षित है बैडमिंटन हाल
सिद्धार्थनगर। 2005 में बैडमिंटन हॉल का निर्माण करवाया गया था, उसके बाद से अभी तक बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए कोई भी कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई। जबकि शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करना शुरू किया, लेकिन प्रशिक्षक के नहीं होने से खिलाड़ियों का मोह भंग होता चला गया। कोच के नहीं आने से धीरे-धीरे हाल के समान खराब होने लगे, वर्तमान समय शौकिया खेलने के लिए आते है, वही कोर्ट को ईंट के सहारे खड़ा करके सुबह शाम प्रैक्टिस करते है। संवाद
चुनाव के कारण बजट का आवंटन नहीं हो पाया है। चुनाव बाद बजट को आवंटित करवाकर स्टेडियम में मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।
-जयेंद्र कुमार, सीडीओ