तुलसियापुर। नए शैक्षणिक सत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के बाद अब सभी निजी विद्यालयों को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और अन्य शैक्षणिक सामग्री की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करनी होगी।
शासन के निर्देश पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी निगरानी के लिए टीम गठित कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए सत्र के दौरान कई निजी विद्यालयों के खिलाफ यूनिफॉर्म, पाठ्य सामग्री और फीस के नाम पर अधिक वसूली की शिकायतें मिली थीं। संवाद
स