फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात कच्ची शराब के तीन ठिकानों पर छापा

Tue, 11 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अवैध कच्ची शराब के धंधे पर सोमवार रात पुलिस कहर बनकर टूटी। पूरे जिले में एक साथ कई गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से कुल 350 लीटर कच्ची शराब और 14 कुंतल लहन बरामद हुआ। शराब बनाने में लगे 13 लोग पकड़े गए। इसमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं। पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बरामद लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

शराब की लाइसेंसी दुकान खोलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच कच्ची शराब का धंधा तेजी से बढ़ा है। इस पर अंकुश के लिए सोमवार की रात एएसपी अशोक कुमार के पर्यवेक्षण में तीन टीमें गठित की गई। तीनों टीमों ने एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। सीओ सदर मो. अकमल खां के नेतृत्व में पहली टीम ने उसका थाना क्षेत्र के उस्किया में दबिश दी। यहां से 265 लीटर कच्ची शराब व 5 कुंतल लहन बरामद हुआ। मौके से मनोज कुमार, राजू साहनी, सविता, शर्मा, उर्मिला, मंजू व संजू (सभी निवासी उसकी) को गिरफ्तार किया गया।
इस टीम में महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी, सदर एसओ शिवाकांत मिश्र, मोहाना एसओ गिरिजेश उपाध्याय, उसका एसओ अंजनी कुमार राय, एसएसआई हरिनारायन दीक्षित, एंटी माफिया सेल के प्रभारी संजय दुबे शामिल रहे। सीओ इटवा डीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में दूसरी टीम ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जोकइला में छापेमारी की। मौके से 75 लीटर कच्ची शराब, आठ कुंतल लहन  सहित 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसमें भल्लू, विजई, रामअवतार, छेदी, श्रीराम (सभी निवासी जोकइला) शामिल हैं। छापेमारी करने वाली टीम में मिश्रौलिया एसओ अखिलानंद उपाध्याय, एसआई रामसमुझ प्रभाकर, एसआई पूनम मौर्य शामिल रहीं।
विज्ञापन

तीसरी टीम ने बांसी सर्किल क्षेत्र के बंधवाताल में छापा मारा। सीओ महिपाल पाठक के नेतृत्व में टीम ने 10 लीटर कच्ची शराब व 1 कुंतल लहन बरामद किया। मौके से बंधवाताल निवासी पतई को गिरफ्तार किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी, खेसरहा एसओ मुकेश राय, जोगिया एसओ शमशेर बहादुर सिंह, क्राइम ब्रांच की संध्या रानी शामिल रहीं। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शराब बनाते पकड़े गए सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें