फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का डाटा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरणा एप से शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का डाटा दें
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने भेजा पत्र
अनुपालन के लिए बीएसए को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों का डाटा प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क पर उपलब्ध कराने के लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। दोनों वर्गों से प्रेरणा एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में प्रेरणा एप लांच होने के बाद शिक्षकों के भारी विरोध व प्रभारी प्रधानाध्यापक के पदों से इस्तीफा देने वाले शिक्षकों की गतिविधियों को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की ओर से सभी बीएसए को एक नया पत्र भेजा है। पत्र के जरिए अवगत कराया गया है कि प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क प्रारंभ किया गया है, जिस पर विद्यालय से संबंधित व शिक्षक संबंधी डाटा उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इस बीच परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों का भी डाटा प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क पर उपलब्ध कराया जाना है। दो बिंदुओं पर खास निर्देश दिए गए हैं। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली अथवा प्रेरणा प्रणाली पर समस्त अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों का डाटा मोबाइल समेत उपलब्ध कराने, एप को लोड करने तथा इसके माध्यम से शासनादेश में उल्लिखित सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राम सिंह ने बताया कि पत्र जारी होने की सूचना मिली है। मिलने के बाद अनुपालन कराया जाएगा। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने सरकार के इस पत्र की सराहना की और शिक्षा मित्रों से अपलोड करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें