फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाकर करें कार्य

Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि प्रोफेसर की कमी है। इसके लिए विज्ञापन निकाला जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से बात कर फैकल्टी की कमी को पूरा करें। इस मेडिकल काॅलेज का नाम भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर रखा गया है और अच्छा कार्य करके इसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण करें।
राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि फैकेल्टी के लिए प्रयास करें। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को समय से वेतन दिये जाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है किसी भी प्रकार की कमी नही है। जनपद में 1650 निक्षय मित्र है। टीबी के 5181 मरीज जनपद में है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को गोद ले। विधायक श्यामधनी राही ने राज्यमंत्री से मांग किया कि पोस्टमार्टम सुबह 10 बजे से किया जाए। जिस पर राज्यमंत्री की ओर स्वीकृति प्रदान की।
वर्तमान में 500 छात्र अध्ययनरत है। 509 बेड उपलब्ध है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक जय प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, डीएम शिवशरणप्पा जीएन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें