भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक डॉ़ शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लाभार्थी बच्चों व महिलाओं का सूची तैयार कर लें। टीकाकरण सत्र पर उपस्थित रहकर एएनएम का सहयोग करें।
डॉ़ ओझा ने कहा कि टीकाकरण सत्र पर आए दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उपस्थित ना रहने की शिकायतें मिल रही है, जो बहुत ही गलत है। माह के पहले व तीसरे बृहस्पतिवार को होने वाले ट्रिपल ए बैठक में लाभार्थी बच्चों व गर्भवती महिलाओं का सूची के साथ ही धात्री महिलाओं, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर समय पर उपलब्ध कराएं। जिससे उनको लाभ मिल सके।
आगे से किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संजय कुमार गुप्ता, सूर्यदेव सिंह, सुषमा द्विवेदी, शकुंतला, शिखा, मंजू, नीता, अंजनी उपस्थित रहे।