सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष लालजी यादव। स्रोत विज्ञ
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 15 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन को लेकर तैयारी बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दौरा मिशन-2027 के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर, बूथ, जोनल तथा विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, नागेंद्र चतुर्वेदी, मुरलीधर मिश्रा, राममिलन भारती, चंद्रमणि यादव, कमरूज्जमा खान आदि मौजूद रहे। संवाद