लोटन। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को लोटन कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं लेकिन लेखपालों की हड़ताल के कारण किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
थाना दिवस में आईं सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार ने राजस्व कानूनगो अब्दुल कय्यूम को निर्देश दिए कि लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही मामलों की मौके पर जांच कराकर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान एसआई गोपाल यादव, वकील खां, रमेश यादव, आरक्षी सौरभ सिंह, राजेश यादव, अजय कुमार, संजीत गुप्ता सहित पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद