फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मथुरा तक रोडवेज बस चलाने की तैयारी

विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोडवेज डिपो से जल्द ही मथुरा के लिए भी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी कवायद परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। इसके लिए परिवहन निगम जल्द ही सर्वे करवाएगा, जिससे यात्रियों को कृष्ण नगरी तक बस से सफर करने में सहूलियत होगी।
बस का संचालन हाेने से जिले के लोगों को मथुरा जाने के लिए गोरखपुर व लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
मथुरा पर्यटक स्थल होने के साथ भगवान कृष्ण जन्म स्थली भी है। इससे जिले से हर वर्ष सैकड़ों यात्री व श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में रोडवेज बस का संचालन होने से यात्रियों को बड़े शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा तक रोडवेज बस संचालन शुरू होने से यात्रियों को अब यात्रा करने के लिए अधिक सुविधा और विकल्प मिलेंगे। इससे स्थानीय लोगों को भी यात्रा करना आसान हो जाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो रोडवेज बस सेवाओं पर निर्भर हैं। मथुरा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को यात्रा करना आसान हो जाएगा। यह बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को ब्लॉक, तहसील और जिलों से जोड़ेगी, जिससे लोगों को अपनी दैनिक यात्राओं के लिए आसान होगी। रोडवेज बसें आमतौर पर निजी बसों की तुलना में सस्ती होती हैं और यात्रा के लिए सुरक्षित विकल्प प्रदान करती है।
रोडवेज बस संचालन सड़क के विकास और सुधार को भी बढ़ावा देगा, जिससे यात्रा करने के लिए और भी बेहतर मार्ग उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें