फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तैयारी पूरी, जुलूस-ए-मुहम्मदी आज

Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ईदुल मिलादुन्नबी पर्व को लेकर डुमरियागंज के बैदोलागढ मे की गई सजावट। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम इलाकों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन पूरे उल्लास के साथ किया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा। यह पर्व पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर मनाया जाता है। यह 1500वीं जयंती है, जिसे लोगों ने खास बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी के लिए गांव, मोहल्लों, घरों और गलियों को सजाया गया है। कस्बे में जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के लिए अदब के साथ स्वागत और खिदमत की तैयारी की गई है। भव्य पंडाल और विशाल तोरण की ओर से बन चुके हैं और जुलूस के दौरान लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यह आयोजन मोहल्लों की कमेटियों की ओर से किया जा रहा है।
जुलूस ए मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम आजादनगर वार्ड के डाक बंगला तिराहा पर स्थित मदरसा से प्रारंभ होकर मंगलबाजार, अकबरनगर, श्यामनगर राजेंद्रनगर वार्ड होते हुए रोडवेज चौराहा से राप्ती नदी पुल पार कर नरकटहा पहुंचेगा, जहां इमामबाड़ा वाली मस्जिद के पास एक विशाल जलसे में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने कस्बे में जुलूस निकलने वाले रास्ते का निरीक्षण कर लोगों को शासन-प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया।
बारावफात को लेकर किया मार्च: उसका बाजार। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसका कस्बे में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एएसपी प्रशांत कुमार और एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने नागरिकों से आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें