- एसबीआई अपडेट वर्जन वाले एटीएम मशीन लगाएगा
- रुपये जमा करने के लिए खाताधारकों को नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों में लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसबीआई के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें धनराशि जमा करने के लिए बैंक में लाइन में नहीं लगना होगा, एसबीआई 28 अपडेट वर्जन के नए एटीएम मशीन लगाने जा रही है। जिससे धन की निकासी के साथ जमा करने की भी व्यवस्था की गई है। यह सुविधा इसलिए लाई जा रही है जिससे ग्राहकों का समय बचे और बैंक पर जाने के बजाय किसी भी एसबीआई के एटीएम मशीन से धनराशि जमा कर दें।
ग्राहकों की सुविधा और लेनदेन को सरल बनाने के लिए बैंकिंग सेवा को डिजिटल बनाया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी न हो और बैंक का चक्कर लगाने से मुक्ति मिले। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के जिले में 70 एटीएम मशीन ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं, जो पुराने वर्जन हैं और चल रहे हैं। अब एसबीआई नए वर्जन की एटीएम मशीन लगाने की कवायद शुरू की है।
-
इस प्रकार जमा कर सकेंगे एटीएम में धनराशि
जिस बैंक का एटीएम है, उसका खाता होना चाहिए तभी रुपये जमा कर पाएंगे। इसे एटीएम मशीन में डालते ही रुपये निकालने और जमा करने का ऑप्शन आएगा। अगर जमा करना है तो जमा करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, फिर धनराशि आएगी। जितनी राशि जमा करना है, उस पर क्लिक करेंगे। फिर एटीएम पिन मांगेगा, पिन डालने के बाद एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें रुपये को रखना होगा। इसके बाद बॉक्स अंदर चला जाएगा। एसके बाद जमा होने का मैसेज आ जाएगा। उसी शाखा में चेक करके तत्काल देख सकेंगे।
-
बोले जिम्मेदार
पुरानी एटीएम मशीन को बदलकर उसी के स्थान पर दूसरी मशीन लगाई जा रही है। जिले में 28 एटीएम मशीन ऐसे हैं, जिन्हें हटाकर नए वर्जन की मशीन लगाई जाएगी। इसमें ग्राहक निकासी के साथ जमा भी कर सकेंगे। मशीन आ चुकी है, जल्द ही इंस्टाल कर दिया जाएगा।
- रजीव रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई सिद्धार्थनगर