फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आमी नदी पर बिना एप्रोच के बन गई पुलिया

Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज विकास क्षेत्र के बगडीहवा गांव में आमी नदी पर एक जर्जर पुलिया का निर्माण तो शुरू हुआ लेकिन आधा अधूरा पड़ा है। पुलिया का बिना एप्रोच बनाए अधूरा छोड़ देने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस पुलिया से गुजरने के दौरान बाइक, कार अन्य वाहन चालक सहमे रहते है। खरगौला गांव के विनोद कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव, अय्यूब अहमद, राज कुमार चौहान, मुनव्वर हुसैन का कहना है कि हमारे गांव से बेंवा जाने में इस पुलिया से आने-जाने में आसानी होती थी। लेकिन जबसे इस पुलिया का निर्माण शुरू हुआ, तबसे गांव वालों को बेंवा जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से पुलिया पर एप्रोच बनाने कि मांग की हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें