फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार पीआरडी जवान जख्मी

Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर शनिवार सुबह साइकिल सवार पीआरडी जवान को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोयड़ा गांव निवासी रमेश (55) पीआरडी जवान हैं। नलकूप खंड सिद्धार्थनगर में रात्रिकालीन ड्यूटी थी। शनिवार सुबह अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। जोगिया चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जोगिया सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ देर चले इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जोगिया अभिमन्यु सिंह ने बताया की गाड़ी कब्जे में है। प्रार्थनापत्र मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें