फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रथमा सम्मान समारोह आज, सम्मानित होंगी मुकाम हासिल करने वालीं महिलाएं

Wed, 29 Apr 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रथमा 2026
विज्ञापन

- शहर के फब्बारा चौराहा स्थित होटल क्लार्क इन में आयोजित होगा कार्यक्रम
बस्ती। अमर उजाला प्रथमा-2026 के माध्यम से बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगा। यह कार्यक्रम 30 अप्रैल को शहर के फब्बारा चौराहा स्थित होटल क्लार्क इन में शाम पांच बजे से होगा। समारोह में जिले की 65 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला समाज निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका का निर्वहन करने वाली जनपद की महिलाओं का सम्मान कर रहा है। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और उनके उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अमर उजाला प्रथमा-2026 कार्यक्रम में जनपद की शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आरसीसी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, प्रायोजक लिटिल फ्लावर स्कूल, बस्ती लाइफ लाइन, पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज, फूड पार्टनर श्री पराग रेस्टोरेंट, सह-प्रायोजक नव ज्योति मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल, धीरसेन निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत रूधौली, कैल्वरी आईडियल स्कूल, श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल, द्वारिकाधीश फांउडेशन ट्रस्ट, हीरावती देवी पब्लिक स्कूल, डॉ. एसएस कन्नौजिया, बीएमएस इंग्लिश स्कूल, प्रकाश बजाज, एसडीएस पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज, राजीव दीक्षित करियर इंस्टिटयूट, स्वर्गीय जियानी देवी हरिवंश चौधरी इंटर कॉलेज, लक्ष्मी देवी प्रधान मोहनाखोर शामिल हैं।

अमर उजाला के जरिए महिलाओं को सम्मान देना उनकी काबिलियत को बताता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रही हैं। महिलाएं घर परिवार के साथ ही नौकरी कर भरण पोषण कर रही हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। यह सम्मान महिलाओं के लिए हौसला आफजाई होगा।
विज्ञापन

- मनीषा चौधरी, प्रबंधक, जानकी प्रसाद चौधरी महाविद्यालय कटौथा, बस्ती

नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने का अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इससे महिलाओं के अंदर आत्मबल बढ़ेगा और वह पहले अधिक सशक्त होकर कार्य करेंगी। आज महिलाएं हर सेक्टर में अपना दबदबा बना रही है। चाहे वह पुलिस, प्रशासनिक व बैंकिंग सेवा ही क्यों न हो। अपनी उपस्थिति हर जगह दर्शा रही है।
- डॉ चंदा सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, पटेल एसएमएच हाॅस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाेटवा कटया, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें