फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्टररोल शून्य करने पर बिफरे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
घसका बाजार के बीडीओ से वार्ता करते ग्राम प्रधान संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मस्टररोल शून्य करने पर बिफरे ग्राम प्रधान
विज्ञापन

उसका बाजार। विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत की ओर से भरे जाने वाले मस्टररोल को शून्य करने से नाराज ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को बीडीओ के कार्यालय में घुस गए। जमकर कहासुनी हुई। प्रधानों के आक्रोश को देखते हुए बीडीओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्राम प्रधान और आक्रोशित हो गए और गांव में विकास कार्यों को ठप कर देने की धमकी दी।
गांवों में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान और मस्टररोल शून्य करने के मुद्दे पर बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला और प्रधान संघ के लोगों की वार्ता के दौरान कहासुनी होने लगी। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि अपनी समस्याओं के संबंध में ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ से वार्ता करने गए थे। वार्ता के बीच में ही वे दो बार बाहर चले गए। बीडीओ हमारी बातों का कोई जवाब नहीं देकर काफी देर तक मोबाइल फोन देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ नए कार्यों का कार्यादेश नहीं कर रहे हैं। जिन कार्यों का कार्यादेश हो चुका है, उनका मस्टररोल नहीं निकाला जा रहा है। मनरेगा योजना के कच्चे कार्य, जिनका मस्टररोल निकला है, उसे शून्य किया जा रहा है। बीडीओ का मनमाना रवैया गांव के विकास कार्यों को रोकने वाला है। अगर इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में कराए जाने वाले विकास को ठप कर देंगे। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि वह गतिमान कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रयासरत हैं। पुराने कार्यों के भुगतान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजेंगे। मनरेगा योजना में मिट्टी के कार्य 60 और पक्का कार्य 40 फीसदी होना चाहिए तभी भुगतान संभव है। इस दौरान जयप्रकाश, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, महबूब चौधरी, लवकुश साहनी, अर्जुन, रामकिशुन, प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मचारी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें