सिद्धार्थनगर। 132 केवीए टावर के नदी की कटान में आने के कारण दूसरे टावर पर लाइन सप्लाई शिफ्ट करने के लिए बृहस्पतिवार को डुमरियागंज ग्रामीण क्षेत्र के कूडी फीडर पर बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्य के मद्देनजर यह शटडाउन आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। अभियंता ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए अपना कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की टीम शीघ्रता से कार्य पूरा करने का प्रयास कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।