कठेला जनूबी के टोला बेलहर में विद्युत विभाग के कैंप में समस्याओं का निस्तारण कराते ग्रामीण। संव?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बिजली बिल बकाया में 26 कनेक्शन काटे
बिस्कोहर/कठेला। ग्राम पंचायत कठेला जनूबी के टोला बेलहर में बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को कैंप लगाया। 34 विद्युत बकाएदारों से 1.25 लाख रुपये वसूल किए गए। बकाया में 26 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। 60 लोगों के केवाईसी के साथ सात लोगों के बिल में नाम संशोधन किया गया।
उप खंड अधिकारी इटवा सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने कनेक्शन लेने के बाद से अब तक बिल नहीं जमा किया है। ऐसे लोगों के लिए विभाग कैंप लगाकर उनके बिल में गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। अब बिना बिजली का बिल जमा किए कोई भी उपभोक्ता बिजली नहीं जला पाएगा। उन्होंने सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए लोगों से बकाया बिल जमा करने की अपील की। इस दौरान अवर अभियंता राजू कुमार, अजय त्यागी, लाइनमैन गुठई मौजूद रहे।