फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नर्सेज एसोसिएशन के संदीप अध्यक्ष, घनश्याम बने महामंत्री

विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में नर्सेज एसोसिएशन के चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नर्सेज एसोसिएशन के संदीप अध्यक्ष, घनश्याम बने महामंत्री
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को नर्सेज एसोसिएशन का गठन किया गया। संदीप उपाध्याय को अध्यक्ष, घनश्याम गुप्ता को महामंत्री सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
संदीप उपाध्याय ने बताया कि मधुबाला मैसी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल पांडेय, किरन पांडेय व रंजना जायसवाल को उपाध्यक्ष, अजय लक्ष्मी द्विवेदी, पूजा भारती को मंत्री, डाली पटेल संयुक्त मंत्री, सुषमा मौर्या को संगठन मंत्री, आशीष दूबे को सह संगठन मंत्री, अजय यादव को कोषाध्यक्ष, अमेरिका यादव को सह कोषाध्यक्ष, सीमा यादव आडिटर, सुषमा शर्मा, मांडवी सिंह को प्रवक्ता, श्रीश श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, मनोरमा त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी, मोनिका पांडेय, अनीता वर्मा, रेनू भारती, अंबालिका मिश्रा, सीमा कुमारी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में गोविंद प्रसाद ओझा, अशोक त्रिपाठी, उर्मिला राव गौतम, सरोज पांडेय, पंकज पासवान शामिल किए गए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, शमसुल हक, अरुण त्रिपाठी, विजय पासवान, ममता गौतम, माधुरी, माया, ज्योति त्रिपाठी, सौम्या शुक्ला, अर्चना मैसी, संगीता यादव, शैलेंद्र कुमार, अवनीश श्रीवास्तव, गणेश शंकर, अभय पांडेय, वीरेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें