फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, 24 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान

Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर नगर क्षेत्र के प्रतापनगर वार्ड का ट्रासंफाॅर्मर खराब हो जाने से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। मोहल्ले के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन


प्रतापनगर वार्ड का ट्रासंफाॅर्मर रविवार की रात्रि नौ बजे जल गया और पूरे मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति हर दूसरे दिन ठप हो जाती है। कारण यह है कि यहां का ट्रासंफाॅर्मर 250 केवीए का है। जबकि यहां कम से कम 400 केवीए का ट्रासंफाॅर्मर होना चाहिए। आए दिन मोहल्ले के लोग लो वोल्टेज, तार टूटकर गिरने और ट्रासंफाॅर्मर जलने की समस्या से परेशान रहते हैं।

बिजली निगम व बांसी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ट्रासंफाॅर्मर के बदलने के ऊपर नहीं है। कुछ सप्ताह पहले प्रताप नगर वार्ड का ट्रासंफाॅर्मर बदला गया और दो सप्ताह के बाद ही रविवार की रात 9 बजे पुन: जल गया। मोहल्ले के लोगों ने पहले कुछ घंटे लो वोल्टेज का सामना किया। उसके बाद ट्रासंफाॅर्मर ही जल गया। पूरी रात प्रताप नगर वार्ड के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। सोमवार कि पूरे दिन बिजली नहीं आई। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें