फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम के समय बिजली कटौती, परेशानी

Sun, 15 Mar 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नगरा पावर हाउस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 300 गांवों में पिछले एक पखवाड़े से प्रतिदिन शाम के समय बिजली कटौती किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जहां घरेलू कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अप्रैल माह में विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, ऐसे में शाम होते ही बिजली गुल हो जाने से छात्रों को पढ़ाई में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, मौसम में बदलाव के कारण उमस और गर्मी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को मच्छरों के प्रकोप का भी सामना करना पड़ रहा है। करौंदा नानकार निवासी रवि मिश्र, सिसवा खुर्द निवासी विजय कुमार पांडेय, अमित कुमार शुक्ल और सिल्लू ओझा सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि बिजली कटौती शाम के समय करने के बजाय रात में की जाए तो लोगों को अपने दैनिक कार्य निपटाने में सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगरा पावर हाउस के जेई इंद्रमोहन त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में रोस्टिरिंग के तहत सुबह तीन घंटे और शाम तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें