बंदी की पूल टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव
- जांच के लिए दोबारा गोरखपुर भेजा गया सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला जेल के बंदी पूल टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट पर संदेह है। इसके चलते उसका दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। बंदी चिल्हिया क्षेत्र के एक गांव निवासी है। जेल के तन्हाई बैरक में क्वारंटीन किया गया है। साथ ही बैरक को सैनिटाइज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डीएम दीपक मीणा ने जेल का निरीक्षण किया था। इसके बाद डीएम दीपक मीणा की पहल पर 18 मई को जिला जेल के 30 बंदियों के लार का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। रविवार को इन बंदियों की आई जांच रिपोर्ट में चिल्हिया थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 30 वर्षीय बंदी की पूल रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 29 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संदेह होने पर कंफर्म करने के लिए दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
जेल में 30 बंदी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। एक की जांच रिपोर्ट संदिग्ध है। बाकी 29 की निगेटिव है। बंदी का दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया है। डॉ. सीमा राय सीएमओ