फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुणवत्तापूर्ण कराया जाए तालाब खोदाई और सुंदरीकरण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम सागर रौजा और गरदहिया में विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागर रौजा में मनरेगा के तहत कराए जा रहे तालाब खोदाई और सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार की शाम बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। तालाब खोदाई का कार्य मानक के तहत नहीं पाया गया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को तालाब खोदाई और सुंदरीकरण का कार्य मानक और गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम म पंचायत गरदहिया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकमार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसकी ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी। बीडीओ ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कार्य सही ढंग से कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने चेतावनी दी की पुनः शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव हरिशंकर सिंह, शीश कुमार, ग्राम प्रधान सुमन देवी, मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें