बांसी। रतन सेन डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महाविद्यालय से बसंतपुर जाने वाली सड़क की स्वयं सेवकों ने सफाई की। सड़क पर फैले कूड़-कचरे को और आस पास फेंके पॉलीथिन को इकट्ठा किया।कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि पॉलीथिन को देश से हटाना है, धरती मां को अधिक उपजाऊ बनाना है। पॉलीथिन सड़ती व गलती नहीं है और इसे खाने से जानवरों की सेहत पर बहुत ही खतरनाक असर पड़ता है। इस दौरान डाॅ. विनोद कुमार, प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह, प्रो. अर्चना मिश्रा, डाॅ. विकास सिंह, डाॅ. आलोक दूबे, डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, डाॅ. देवराज सिंह, डाॅ. देवेंद्र प्रसाद, डाॅ. दया शंकर, डाॅ. मनीष कुमार भारती आदि मौजूद रहे। संवद