गोल्हौरा। थानाक्षेत्र के ग्राम किसुंधरजोत के पास बांसी-इटवा मार्ग पर पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर हुई घटना में घायल युवक थानाक्षेत्र के ही तिवारीपुर का निवासी है। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर निवासी विवेक बाइक से गांव के ही विजय व एक युवती के साथ कहीं जा रहा था। वह बांसी-इटवा मार्ग पर कि सुंधरजोत के पास पहुंचा ही था कि पिकअप ने टक्कर हो गया। घटना में विवेक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए और विजय को मामूली चोट आई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजवाकर पिकअप व बुलेट को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद