गड़ेर। स्थानीय गांव में जाने वाली सड़क पर प्रदूषित पानी का जमाव हो गया है। जिससे 100 से अधिक घरों के लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। वहीं उठने वाली बदबू से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। जिम्मेदारों के सुधि न लेने से लोगों में नाराजगी है। गड़ेर गांव में जाने वाली सड़क पर नाबदान का प्रदूषित पानी फैल रहा है। जिससे जल जमाव हो गया है। गांव के बृजेश पाठक, अक्षयबर यादव, विकास सिंह, सूर्यदेव, रामायण रंगवा आदि का कहना है कि इस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को जहां सांसत हो रही है। वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों और स्कूली छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लोगों का कहना है कि जल जमाव से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का डर भी बना हुआ है। जिसकी शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बीडीओ भलुअनी भूपेंद्र नाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।