सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ आस-पास के ग्रामीणों के सेहत की जांच की गई। शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हुए जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया। इसके अलावा लोगों के ब्लड प्रेशर व सुगर की जांच भी की गई।
सीएचसी तिलौली के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने सुबह सात बजे से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पुलिसकर्मियों के अलावा आस पास के 110 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाओं के साथ रोगों से बचाव हेतु सावधानी बरतने के सुझाव भी दिए गए। शिविर में सीओ देवी गुलाम, एसओ राजेश शुक्ला सहित कुल 45 पुलिसकर्मियों और 84 ग्राम प्रहरियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस दौरान डाॅ. अंगद वर्मा, डॉ. अमर चौधरी, डॉ. अमर बहादुर, ओंकार चौधरी, विपिन त्रिपाठी, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।