फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसडीएम

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी पुलिस चौकी में होली व होलिका दहन और रमजान माह के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और सहयोग बनाए रखना रहा, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि इस वर्ष होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने से पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत कर जुमे की नमाज के समय में बदलाव का प्रस्ताव रखा। उसे मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने स्वीकार कर लिया है। इससे दोनों समुदायों के लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने त्योहार मना सकेंगे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि त्योहार पर अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

सीओ सुजीत राय ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने की सलाह दी। प्रशासन सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुलिस और प्रशासन त्योहारों के दौरान कड़ी निगरानी रखे हुए है। त्योहार में माहौल खराब करने वाले व अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
इस दौरान एसओ गौरव सिंह, अमला यादव, अंकित सिंह, आनंद यादव, कृष्णा मौर्य, सतीष शर्मा, निजाम अहमद, अकबर, विष्णु अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, ध्रुव चतुर्वेदी, वसीम खान, मनोज पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें