फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी होगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस की स्पेशल टीम करेगी जांच
साइबर के एक्सपर्ट आरक्षी रखेंगे हर पोस्ट पर नजर
भ्रामक पोस्ट करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव में अगर सोशल मीडिया को प्रचार का जरिए बना रहे हैं और ऐसा पोस्ट करते हैं कि जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति बन जाए। तो सावधान हो जाएं, क्योंकि चुनाव में सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। अगर भ्रामक और विवादित पोस्ट करते हैं या फिर शेयर करते हैं तो कार्रवाई तय है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए जिला स्तर स्पेशल टीम ने मॉनिटरिंग करेगी। इस संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी हो चुका है।
पंचायत चुनाव, लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में काफी संवेदनशील होती है। इसमें विवाद और बवाल होने की संभावना अधिक होती है। कारण हर गांव में दो गुट होते हैं और हर चुनाव जीतने के लिए हर स्तर पर तैयार रहते हैं। वहीं मौजूदा समय में सोशल मीडिया प्रचार को बड़ा जरिए बना चुका है। चुनाव का बिगुल बजा ही नहीं था कि फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रचार और अपील का दौर शुरू हो गया। मौजूदा समय में जमीनी स्तर पर पोस्टर, बैनर कम हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है। फेसबुक पेज खोलते ही सबसे पहले आपके सामने प्रत्याशी ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर अधिकांश लोग भड़ास निकालने के लिए गलत पोस्ट भी कर देते हैं। इससे सोशल मीडिया का विवाद मारपीट का रूप ले लेता है। चुनाव में ऐसी स्थिति सामने न आए। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। जिससे गलत पोस्ट को नजर में रखते हुए कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश हुआ है। इसके बाद साइबर सेल की स्पेशल टीम के एक्सपर्ट पुलिसकर्मी जांच करेंगे। इस बाबत एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तैयारियों चल रही है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सहित हर स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हर हाथ में है स्मार्टफोन
आज हर हाथों में स्मार्टफोन है और व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहा है। वह फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर सहित अन्य साइट का प्रयोग कर रहे हैं। अधिकांश समय लोग इसी पर समय गुजराते हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार का बड़ा जरिए बनेगा। ऐसे में गलत और भ्रामक पोस्ट और शेयर करने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐेसे पोस्टर पर रहेगी नजर
पुलिस के साइबर एक्सपर्ट फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर पर होने वाले पोस्ट पर यह देखेंगे कि कौन क्या पोस्ट कर रहा है। अगर गलत पोस्ट कर रहा है, किसी दूसरे प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट कर रहा है। कुछ ऐसा लिख रहा है कि जिससे बवाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में पुलिस उस व्यक्ति को चिह्नित करके संबंधित थाने को जानकारी देगी। संबंधित थाने स्तर से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें