फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटियों को सुरक्षा का ‘पावर मंत्र’ पढ़ा रही पुलिस

Fri, 08 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। “साइबर ठगी से बचना है तो 1930 याद रखिए, परेशानी में हों तो 1090 और 112 आपके साथ हैं” मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने यही संदेश गांव-गांव और स्कूल-कॉलेज तक पहुंचाया।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना ढेबरुआ क्षेत्र के फातिमा गर्ल्स कॉलेज दुधवानिया बुजुर्ग में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। थाना उसका बाजार क्षेत्र के चूरीहारी में महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने सम्मेलन कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। थाना भवानीगंज क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिला अपराध से बचाव और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थाना गोल्हौरा क्षेत्र के राजकीय विद्यालय अतरमू नानकार में छात्र-छात्राओं को नए कानून, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम करमाबाबू में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने थाना मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर, ककरहवा बॉर्डर और स्कूल-कॉलेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाकर छात्राओं को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा खरगवार और शिवपति इंटर कॉलेज में नए कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें