सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने न्यायालय की ओर से जारी एनबीडब्लू से संबंधित तीन वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजवा दिया। थाना क्षेत्र के मेहनौली निवासी मनबहाल, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के लालजी गौड़ व आशीष को उपनिरीक्षक रमाकांत यादव, कांस्टेबल अजय यादव, दीपक शुक्ला की टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर वारंटियों पर कार्रवाई हुई है। संवाद