फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जाेगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सनई चौराहा के पास एक पुल को लेकर कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि, जोगिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच मिनट में ही जाम हटवा दिया। जाम करने के मामले में पुलिस ने ज्ञात और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दिया है। जाेगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सनई चौराहा के पास एक पुल के रास्ते कई गांव के लोगों की बारिश पानी निकलता है। वहां पर मकान निर्माण होने से जलनिकासी प्रभावित होने की बात को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बांसी- बस्ती मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ जोगिया अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वार्ता करके जाम को समाप्त करवा दिया। लगभग पांच मिनट ही जाम किया।
पुलिस ने सड़क जाम करके आवागमन रोकने के मामले में ज्ञात और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें