सिद्धार्थनगर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर टॉप-10 अपराधियों को प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाये जाने के मामले में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जनपदीय मानिटरिंग सेल की ओर से 25 मार्च से 15 जुलाई 2023 के बीच निर्धारित अवधि में साक्षियों की उपस्थिति एवं गवाही सुनिश्चित कराते हुए प्रभावी पैरवी कराकर अभियुक्तों को न्यायालय से दंडित कराया गया। इस दौरान जिले की पुलिस ने छह मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराया। संवाद