बर्डपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह को नारी सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाने के क्रम में मंगलवार को बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने के लिए नारी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओ जैसे पुलिस सहायता 100, वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड, ट्विटर सेवाएं महिला सम्मान व महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
नारी सशक्तिकरण बारे में जानकारी देते हुए एसओ मोहाना सौदागर राय ने बताया कि लड़कियों को कोई भी परेशान करें तो इसके बारे में तत्काल पुलिस या परिजन को बताना चाहिए। किसी भी समस्या पर मोबाइल से भी सूचना दिया जा सकता है। एसओ ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके समक्ष आ रही समस्याओ को सुना और इसके समाधान करने की बात कही। प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय में छात्राएं हर समय अपनी समस्या विद्यालय प्रबंधक को बता सकती है। कार्यक्रम का संचालन पुणेश्वर मिश्र ने की। इस दौरान पारसनाथ सिंह, अदनान शेख, रेखा सिंह, फूलचंद, सहित शिवकरन, रविंद्र उपाध्याय, वशिष्ठ नरायन मिश्र, राम बचन राम, केबी सिंह, नन्हे, शाहिद, शुभम आदि मौजूद रहे।
लोटन। क्षेत्र के कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय ने कहा कि किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए सदैव सावधान रहना चाहिए। आज देश के हर पदों पर महिलाओं की भागीदारी हो रही है। सरकार चाहती है कि महिलाएं स्वालंबी बने। एंटी रोमियो स्क्वॉयड महिला सुरक्षा के लिए जारी सेवा 100 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा ट्विटर सेवा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिला आरक्षी शोभा भारती, विद्यालय प्रधानाचार्य नंद कुमार, शिक्षक सत्यदेव मिश्र, माधुरी देवी, संजय कुमार, रजनी सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
परसा। ढेबरुआ चौराहा स्थित स्वतंत्रता सेनानी उदयराज शुक्ल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ढेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने नारी सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि खुद को असहाय समझने की जरूरत नहीं है। अपनी समस्याएं बताकर पुलिस की मददगार बन सकती हैं। इसके लिए अपने झिझक को तोड़ना होगा और मुखर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने साथ अभद्रता, छेड़खानी या अन्य समस्याएं शिकायत पेटिका में लिखकर डाल दें। हर सप्ताह शिकायत पेटिका चेक होती है। निश्चिंत रहे पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। उन्होंने यूपी 100 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य संध्या श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल किरन वर्मा, महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अवधेश कुमार मिश्र, रईस अहमद, माता प्रसाद चौरसिया, मनोज कुमार यादव समेत स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
डुमरियागंज। नगर के बैदौलागढ़ चैराहा स्थित सरस्वती शिशु एवं लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान जीने का हक है। छात्राएं मेहनत और निर्भीकता के साथ अपने-अपने विद्यालयों और कॉलेजों में आकर अध्यन कार्य कर सकें। इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन, पावर लाइन 1090 चलाया जा रहा है। अगर किसी महिला या छात्रा को कोई परेशान करे तो इस नंबर वे तत्काल सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवा सकतीं हैं। इसी क्रम में भवानीगंज थाना क्षेत्र के बायताल स्थित चौधरी चरण सिंह कन्या इंटर कालेज बायताल में प्रभारी एसओ ओमप्रकाश यादव व एसआई सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा से संबंधित एंटी रोमियो स्क्वॉयड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्यूटर सेवा, यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090 आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह, एसआई ओमप्रकाश यादव, अब्बास हुसैन, प्रधानाध्यापक गौरीशंकर त्रिपाठी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, राजेश वर्मा, डॉ. अखलाख हुसैन, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फरीद, बीना भट्ट और महिला कांस्टेबल विमला यादव आदि मौजूद रहे।