फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने रात में खटखटाया हिस्ट्रीशीटरों का दरवाजा

Thu, 24 Aug 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष क्षेत्र के चिह्नित हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचे। उनका दरवाजा खटखटाकर जगाया। उनकी गतिविधि के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर में नोट किया और फिर थाने लौट आए। रात में पुलिस के पहुंचने से लोग सकते में आ गए थे।
विज्ञापन


अपराध रोकने के लिए पुलिस तमाम कवायद कर रही है। बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार रात थाने के हिस्ट्रीशीटरों के क्रियाकलापों की जानकारी लेने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाकर हिस्ट्रीशीटरों को जगाया। उनके बारे में तहकीकात की। उनकी बताई गतिविधियों को डायरी में नोट किया। इसके बाद उनका फोटो लेकर पुलिस वहां से लौट गई। सदर कोतवाल सतीश कुमार सिंह, एसओ लोटन चंदन कुमार, एसओ मोहाना जीवन तिवारी, एसओ शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय, एसओ शिवनगर डिड़ई राजेश कुमार शुक्ल, एसओ खेसरहा शशांक कुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्षों ने एसपी को चेकिंग रिपोर्ट सौंप दी। इस संबंध में एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें