फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ढाबे पर दबंगई करने पर पुलिस ने चार का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। रगडगज के एक ढाबे पर खाना खाने के बाद भुगतान न करना इटवा कस्बे के कुछ कारोबारी पुत्रों को महंगा पड़ गया। ढाबा मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ऐसे चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई और चालान कर दिया।
विज्ञापन

रगड़गज के एक ढाबे पर इटवा के कुछ व्यापारियों के बेटे खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि खाना खाने के बाद वह नशे में होने के चलते पैसा देना भूल गए और ढाबा मालिक को बुरा भला कहने लगे। मामला बिगड़ता देख ढाबा मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस चार लोगों को थाने ले आई और शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस के इस चालान को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे भाजपा के दो गुटों के झगडे़ से जोड़कर देख रहा है, तो कुछ अन्य कारण बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें