फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीट परीक्षा में धांधली का आरोप, विरोध में सड़क उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



- पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्टे्रट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

- मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ता नीट परीक्षा धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मामले की जांच सीबीआई से कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितता हुई है। परीक्षा रद्द कर पुन: परीक्षा कराई जाए एवं एनटीए से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए एवं युवाओं के भविष्य को रौंदने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इन सभी धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन

आगे कहा कि नीट 2024 का परिणाम चार जून 2024 को जारी हुआ था, जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुईं, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया परीक्षा में तकनीकी गडबडिय़ां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा में नीट परीक्षा से संबंधित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं, जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई। इसलिए हम कांग्रेस के लोग इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और छात्रों को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नादिर सलाम एवं देवेंद्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, रामचन्दर पांडेय, सादिक अहमद, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें