फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुई शव की पहचान, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 19 Sep 2023 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव के दक्षिण सिवान स्थित तालाब में मिले युवक के शव की 72 घंटे के बाद भी पहचान न होने पर बिस्कोहर चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार जो ककरही घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव के दक्षिण सिवान में स्थित तालाब में 14 सितंबर की रात एक युवक की लाश मिली थी। लाश पुरानी होने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर काफी प्रयास करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं होने पर सोमवार को बिस्कोहर पुलिस ने युवक के शव का अंतिम संस्कार जिले के ककरही घाट पर कर दिया।
थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि 72 घंटे बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत का कारण सामने आया है। इसलिए उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें