शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढनी कस्बे में बंदी के दौरान हुए उपद्रव में शामिल कई चिन्हित लोगों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस चिह्नित 24 आरोपी में से अबतक 11 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की है। वहीं, बवाल हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन 13 लोग अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बवाल के दौरान एक तलवार लेकर निकला युवक व ईंट उठा कर मारने दौड़ा युवक सहित इसके सहयोगी भी अभी तक फरार या इधर-उधर पुलिस से छिप रहे हैं। इनकी तलाश पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। सूत्रों में मुताबिक कुछ आरोपी नेपाल में शरण लिए हुए हैं। जो मौके की तलाश में हैं, वह कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच व विवेचना चल रही है। चिह्नित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।