खुनुवां। खुनुवां पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह तस्करी कर ले जाए जा रहे चार बोरी चावल व चार बोरी धान पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 3.30 बजे तस्करी की रोकथाम को लेकर भ्रमण पर खुनुवां गांव के उत्तर हड़हवा बाग के पास नो मेंस लैंड के नजदीक थे। इस दौरान तीन से चार व्यक्ति साइकिल से चावल व धान बीज लादकर अवैध रूप से भारत की सीमा से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो तीन व्यक्ति साइकिल से सामान फेंककर व एक व्यक्ति सामान लदी साइकिल छोड़कर नेपाल सीमा में भाग गए। टीम ने मौके से 50 किलोग्राम वजन की चार बोरी चावल व चार बोरी धान का बीज, एक साइकिल बरामद की। बरामद सामान व साइकिल खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दी। संवाद