सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर- मोहाना रोड स्थित बढ़या गांव के पास सोमवार को पुलिस की एक बोलेरो गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाड़ी में पुलिस लाइंस के आरआई के भी बैठे होने की बात सामने आ रही है।
हालांकि, हादसे के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। किसी भी घटना से इनकार किया जा रहा है। लोगों के मुताबिक चालक ने बताया कि सड़क पर अचानक पड़े गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया। संवाद