फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो और असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 12 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए असलहा तस्कर को जेल भेजने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार की देर रात एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक सवार दो असलहा तस्करों को शहर के देवरिया खास से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो पकड़ गए दोनों पुलिस मुठभेड़ में घायल विवेक सिंह के सहयोगी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ बताने से कतरा रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक शख्स के घर असलहा की तस्करी करने की शिकायत पुलिस को मिली। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इसकी खबर मिलते ही तस्कर बाइक पर सवार होकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो दोनों विवेक सिंह के दोस्त बताए जा रहे हैं। उसके साथ मिलकर बिहार से असलहा लाकर यूपी के विभिन्न जिलों में तस्करी करते हैं। दोनों का प्रदेश के विभिन्न जिलों में असलहा तस्करी को लेकर काफी मजबूत नेटवर्क है, जिसके जरिए बिहार से असलहा लाकर आसानी से तस्करी की जाती है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने कट्टा, कारतूस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें