गांजा और नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
ककरहवा। मोहाना पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक किलो 349 ग्राम गांजा और नकदी बरामद की। पूछताछ के बाद दोनों पर केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ लिए मोहाना एसओ जयप्रकाश दुबे की टीम लगी हुई थी। बुधवार सुबह टीम क्षेत्र के सड्डा तिराहा पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध मिले। चेकिंग में उनके कब्जे से बकरी चोरी करके बेचे गए बीस हजार रुपये, एक अदद चाकू, एक बाइक, एक किलो 349 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसमें सुहेल उर्फ मकालू पर आठ व अफताब पर दो मुकदमा पहले से ही दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। इसमें सुहेल उर्फ मकालू गोपीजोत का निवासी है जबकि, अफताब बर्डपुर नंबर नौ टोला हथियवा का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ईशांशु श्रीवास्तव, रमाशंकर राय आदि शामिल रहे। संवाद