पूर्व विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
बांसी। बांसी स्थित राप्ती नदी में लापता तीन किशोरों में एक का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। हालांकि एसडीआरएफ की टीम व कोतवाली पुलिस के जवान तलाश में लगे हुए हैं। बुधवार को हियुवा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह नदी में लापता तीनों बच्चों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह राप्ती नदी में डूबे बच्चों अंश सैनी, राजनाथ वर्मा, सुजल श्रीवास्तव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों का ढांढस बंधाते हुए कहा कि तीनों बच्चे होनहार थे, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरा जिला स्तब्ध है। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी आप के साथ हैं। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार से फोन पर वार्ता कर हर प्रकार की सहायता देने की बात कही। इस दौरान आकाश प्रताप सिंह, प्रमुख भनवापुर पं. लवकुश ओझा, हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, बाबा मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, ओम प्रकाश चौधरी, आलोक अग्रहरि, मंटू जायसवाल, मुन्ना चौधरी, राजू चौधरी, सुभाष मिश्र, वेदप्रकाश, श्रीनाथ तिवारी, संदीप गौतम, पप्पू मौर्य, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।